हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिला के 14 दुकानदारों से जुर्माने के रूप में 31,400 रुपये वसूल किए हैं। विभाग के निरीक्षकों ने बीते सप्ताह जिला में विभिन्न दुकानों के निरीक्षण किए। इसके बाद निरीक्षण के दौरान डिफाल्टर पाए गए 14 दुकानदारों के विभाग ने चालान किए। बुधवार को विभाग ने दुकानदारों की जुर्माना राशि का निर्धारण कर दिया है। इन सभी दुकानदारों को विभाग ने 31 हजार 400 रुपये जुर्माना किया है। डिफाल्टर दुकानदारों ने इस जुर्माना राशि का भुगतान मौके पर ही कर दिया है।
विभाग के निरीक्षकों ने जिलाभर की सब्जी और फलों की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और पाया कि दुकानों में रेट लिस्टें नहीं लगाई गई हैं। इसके अलावा कई दुकानदार सब्जी और फलों के लिए प्लास्टिक का प्रयोग करते पाए गए। ऐसे 14 दुकानदारों का निरीक्षकों ने चालान किया और बुधवार को इन चालानों की राशि का निर्धारण किया। राशि निर्धारण के बाद दुकानदारों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया है। विभाग ने इन सभी दुकानदारों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी है। वहीं जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने बुधवार को जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी का निरीक्षण कर विक्रेताओं का प्लास्टिक का प्रयोग न करने की हिदायत दी है। इस संबंध में जिला खा आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान का कहना है कि बीते सप्ताह किए गए 14 चालानों की जुर्माना राशि का निर्धारण बुधवार को कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने निर्धारित जुर्माना राशि के रूप में 31,400 रुपये का भुगतान मौके पर ही कर दिया है। दुकानदारों को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी गई है।