फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा अभियान से विद्यार्थियों की संख्या में हुई वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के सरकारी स्कूलों में प्रेरणा अभियान चलाने से विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिला हमीरपुर के प्राथमिक पाठशालाओं में विद्यार्थियों की संख्या में पिछले तीन सालों से लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे पहले 2002 में जिला में लगभग तीस हजार विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था। उसके बाद एक दशक तक विद्यार्थियों की संख्या में भारी गिरावट आई।
विज्ञापन

अभिभावकों का रुझान सरकारी स्कूलों के प्रति कम होने लगा। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, व डाईट के सामूहिक प्रयासों से प्रेरणा अभियान को लांच किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जहां सीखने की नई विधियों व कौशलों का विकास हुआ और अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। वहीं विभाग व प्रशासन ने अहम भूमिका निभाते हुए लगातार स्कूलों की मॉनिटरिंग की। जिससे प्राथमिक पाठशालाओं की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और अभिभावकों का सरकारी स्कूलों पर भरोसा बढ़ने लगा। अभिभावक अब सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को भेजने लगे हैं। इस संबंध में डीपीओ जगदीश कौशल ने कहा कि वर्ष 2016-17 में 14621 बच्चे सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पंजीकृत हुए थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में इनकी संख्या बढ़कर 15422 हुई है। कौशल ने कहा कि पिछले वर्ष में 801 बच्चे अधिक दाखिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस के लिए जिला हमीरपुर के प्राथमिक शिक्षक बधाई के पात्र हैं। कौशल ने कहा कि प्रेरणा अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का सरकारी स्कूलों पर विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें