फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटा में पशुशाला में लगी आग, दम घुटने से भैंस मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में सोमवार शाम दो मंजिला पशुशाला में आग लग गई। अग्रिकांड के कारण पशुशाला में रखा घास और इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। जबकि आग के कारण पशुशाला में बंधी भैंस की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बलबीर सिंह पुत्र शमशेर सिंह की दो मंजिला पशुशाला में सोमवार शाम को अचानक आग लग गई। पशुशाला से धुआं व आग की लपटें देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने आग लगने की सूचना संबंधित परिवार सदस्यों को दी। आग की लपटों पर काबू पाना मुश्किल था। लोगों ने हिम्मत कर पशुशाला में बंधे तीन में से दो मवेशियों को बाहर निकाल दिया, लेकिन एक मवेशी की मौत हो गई। लोगों ने दमकल विभाग को फोन किया। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, तब तक लोगों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पा लिया था। इस अग्रिकांड के कारण संबंधित परिवार का करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी बसंत सिह का कहना है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। दमकल विभाग के स्टेशन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि विभाग को पांच बजे अग्रिकांड की सूचना मिली थी। जब दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें