रंगस के बच्चाें काे सम्मानित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
रंगस(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेश चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आदर्श बाला ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि ने वर्ष भर में गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों से कठिन परिश्रम और अनुशासन में रहकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान अशोक कुमार, अन्य कार्यकारिणी सदस्य, बच्चों के अभिभावक और स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।