फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 61 लड़के और 36 लड़कियां एचआईवी की गिरफ्त में

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नशे के बढ़ते प्रचलन से जिले में एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। हमीरपुर जिले में वर्तमान में 100 के करीब एचआईवी पॉजिटिव मरीज चिह्नित किए गए हैं। इनका इलाज चल रहा है। एचआईवी पॉजिटिव की संख्या में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। हालांकि, लड़कों का आंकड़ा लड़कियों से ज्यादा है। एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की बढ़ती संख्या का कारण नशे का बढ़ता प्रचलन बताया जा रहा है। हाल ही में सुजानपुर में आयोजित हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह आंकड़ा सामने आया। जिले में वर्तमान में 97 एचआईवी पॉजिटिव हैं। इनमें 61 लड़के और 36 लड़कियां हैं। चिकित्सकों के अनुसार एचआईवी पॉजिटिव बढ़ने का कारण नशा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब नशे में कोई संलिप्त होता है तो वह इंजेक्शन आदि अपने आप को लगाता है और अक्सर यह देखा गया है कि नशे का सेवन करने वाले लड़के और लड़कियां या फिर समाज का कोई भी वर्ग एक ही इंजेक्शन का प्रयोग दोनों करते हैं। इससे एचआईवी संक्रमण इंजेक्शन की सिरिंज न बदलने के कारण एक दूसरे के शरीर में प्रवेश कर जाता है और वह एचआईवी पॉजिटिव हो जाता है। अभी तक जितने भी एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उनमें अधिकतर ऐसा ही पाया गया है। वर्तमान में नशे का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। चिट्टा के कारण युवा पीढ़ी लगातार बर्बाद हो रही है। यहां तक कि नशा न मिलने के कारण युवा अपनी जान तक गंवा रही है। अगर नशे का व्यापार और इसका सेवन करने का दौर यूं ही चलता रहा तो एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। हालांकि, एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की पहचान गुप्त रखी जाती है। फिर भी जिले में एचआईवी पॉजिटिव रोगियों का यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। अगर खंड सुजानपुर की बात करें तो यहां एक भी ऐसा मामले सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

इस बारे में खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ने कहा कि एचआईवी पॉजिटिव का यह आंकड़ा पूरे जिले का है। नशे के आदि लोग नशा लेते समय एक दूसरे की सीरिंज का इस्तेमाल करते हैं। इससे एचआईवी संक्रमण फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें