फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 24 वर्षीय महिला लापता, पुलिस चौकी बिझड़ी में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत एक 24 वर्षीय शादीशुदा महिला के गुम हो जाने का मामला सामने आया है। सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी 18 सितंबर को यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपनी मामी के घर जा रही है। घर से निकलने के बाद वह अपनी पांच वर्षीय बेटी को भी स्कूल में छोड़ कर गई थी लेकिन जब शाम को नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी तलाश शुरू की। साथ में जहां जाने की बात कही थी वहां भी पूछा। वहां फोन करके पता चला कि वह यहां आई ही नहीं है।
विज्ञापन



परिजनों ने अपने स्तर पर हर जगह उसकी तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसके पति सुनील कुमार ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी बिझड़ी में दर्ज करवाई है। डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि 24 वर्षीय शादीशुदा महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसको ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। अंतिम लोकेशन उसकी बड़सर शाहतलाई रोड़ हरसौर पुल के पास पाई गई है। इसके बाद मोबाइल बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें