हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 56 नए मामले आए हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 174 सैंपल लिए गए, जिनमें से 28 पॉजिटिव निकले है। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 4 महिलाओं और 3 पुरुषों सहित कुल 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
करेर क्षेत्र के गांव सल्लाण का 24 वर्षीय युवक, गलोड़ क्षेत्र के गांव ओनसाई का 58 वर्षीय व्यक्ति, सुधियाल क्षेत्र के गांव तरकेरी की 58 और 29 वर्षीय दो महिलाएं, कुल्हेड़ा क्षेत्र के गांव चंगर का 63 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर में कार्यरत 45 वर्षीय व्यक्ति, बेला की 20 वर्षीय युवती और 54 वर्षीय व्यक्ति, लाहड़ कोटलू का 23 वर्षीय युवक, हटोल क्षेत्र के गांव मगरा की 20 वर्षीय युवती और 40 वर्षीय व्यक्ति, मावलघाट के 26 और 18 वर्षीय दो युवक, वार्ड नंबर 7 हमीरपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति, नादौन का 31 वर्षीय व्यक्ति, बणी की 45 वर्षीय महिला और 49 वर्षीय व्यक्ति, चटोली का 59 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के बिहड़ू क्षेत्र के गांव टिक्कर की एक महिला, भोटा की 27 वर्षीय महिला और भोरंज के गांव गढरू की 70 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
वहीं, आरटी-पीसीआर टंस्ट में भी 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बड़सर के गांव जमली के चार लोग 10 वर्षीय लड़का, 12 वर्षीय लड़की, 32 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवती, पुतड़ियाल क्षेत्र के गांव कंडरोला के पांच लोग 25 वर्षीय युवती, 16 वर्षीय लड़का, 35 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़का और 27 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।
टौणी देवी क्षेत्र के गांव दरोगण में 84 वर्षीय बुजुर्ग और 65 वर्षीय महिला, ढांगू में 35 वर्षीय व्यक्ति, समीरपुर में 45 वर्षीय महिला, मैड़ क्षेत्र के गांव चैंतड़ा में 73 वर्षीय व्यक्ति और 66 वर्षीय महिला, हमीरपुर के वार्ड नंबर 3 की 7 वर्षीय लड़की, बड़सर का 16 वर्षीय लड़का, दलचेड़ा का 23 वर्षीय युवक, ज्योली देवी की 25 वर्षीय युवती, हमीरपुर की 40 वर्षीय महिला, बाड़ी की 35 वर्षीय महिला, पुतड़ियाल का 57 वर्षीय व्यक्ति, मझोट की 35 वर्षीय महिला, रैल क्षेत्र के गांव जटुआ का 16 वर्षीय लड़का और 48 वर्षीय व्यक्ति, जलाड़ी का 27 वर्षीय व्यक्ति, बेला का 56 वर्षीय व्यक्ति और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।