फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में जनरल स्टोर से 54 पेटियां देसी शराब बरामद

Mon, 18 May 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस/नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत गांव दरताल में एक निजी जनरल स्टोर से 54 पेटियां देसी शराब मार्का ऊना नंबर वन बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नादौन निरीक्षक निर्मल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें कृपाल सिंह, कुलदीप कुमार और कुलदीप चंद शामिल थे, गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव दरताल स्थित एक जनरल स्टोर में बिहारी लाल शर्मा निवासी पनसाई द्वारा अवैध रूप से देसी शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान स्टोर से 54 पेटियां देसी शराब ऊना नंबर वन बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 4,86,000 मिलीलीटर पाई गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शराब बिना किसी वैध लाइसेंस या परमिट के रखी गई थी और बिक्री के लिए संग्रहित की गई थी। बरामद शराब को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है। एसडीपीओ नादौन गौरवजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें