फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले के तीन परीक्षा केंद्रों में 537 अभ्यर्थियों ने दी नीट-पीजी परीक्षा

Mon, 31 Aug 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी में नीट-पीजी परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
बड़सर/हमीरपुर। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए रविवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर नीट-पीजी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।नालंदा कॉलेज ऑफ एजूकेशन झनियारी में 230 में से 216, न्यू गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल गोपालनगर पक्का भरो में 140 में से 126 और सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी में 204 में से 195 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।
तीनों केंद्रों पर कुल 574 में से 537 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा दी, जबकि 37 अनुपस्थित रहे। एडीसी अभिषेक कुमार ने कहा कि जिले के तीनों परीक्षा केंद्रों पर नीट-पीजी परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें