फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद में स्थापित होंगे दो दर्जन नए बैंच

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के सभी वार्डों में शीघ्र नए बेंच स्थापित होंगे। जिससे शहर के लोगों को सैर के समय और इधर-उधर जाते समय आराम करने के लिए सुविधा मिलेगी। नगर परिषद ने ढाई लाख रुपये की लागत से 25 लोहे के बेंच खरीदे हैं। इन बेंचों को शहर के सभी 11 वार्डों में खुली जगह और रास्ते के आसपास स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने लोकसभा चुनावों को लेकर लागू आचार संहिता से पहले ही इन बेंचों को खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। जिन्हें खरीद कर नगर परिषद के कार्यालय और विश्रामगृह के समीप रखा गया है। लेकिन, अब आचार संहिता खत्म होने के बाद ही इन्हें विभिन्न वार्डों में स्थापित किया जाएगा। बता दें कि नगर परिषद की कुछ माह पूर्व आयोजित बैठक में नगर परिषद के पार्षदों ने शहर में नए बेंच स्थापित करने का मुद्दा उठाया था। लोगों का कहना है कि शहर में पर्याप्त मात्रा में बेंच न होने से राहगीरों को परेशानी होती है। इसके साथ ही कई जगह पुराने बेंच जीर्णक्षीर्ण हो चुके हैं। जिसके चलते नगर परिषद में नए बेंच खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस प्रस्ताव के बाद नगर परिषद ने बाकायदा टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए 25 बैंच खरीद लिए हैं। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि ढाई लाख रुपये की लागत से 25 नए बेंच खरीदे गए हैं, जिन्हें आचार संहिता खत्म होने के बाद शहर में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें