फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार में औद्योगिक क्षेत्र बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर की कलोहन पंचायत में इंडस्ट्री एरिया बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण लामबंद होना शुरू हो गए हैं। लोगों की मांग है कि हार में इंडस्ट्री एरिया बनाए जाने के लिए जमीन उपलब्ध है। मुख्य सड़क के साथ उपलब्ध इस जमीन पर अगर औद्योगिक क्षेत्र बना दिया जाए तो क्षेत्र में लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सतपाल शर्मा, पवन कुमार, विनोद कुमार, विजय कुमार, विपन कुमार, प्रीतम चंद, रजनी देवी, नीलम देवी, आशा देवी, मोनिका कुमारी, संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि हार में करीब 50 कनाल से अधिक जमीन उपलब्ध है। पंचायत प्रधान सतपाल ने बताया कि सरकार को लोगों की मांग भेजी गई है। सरकार पहल करे तो 50 कनाल से अधिक जमीन उपलब्ध करवाकर इस कार्य को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें