फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज, डॉग स्क्वायड से किया मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 में दिनदहाड़े हुई करीब साढ़े तीन लाख रुपये के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार को सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके साथ ही पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वायड को साथ लेकर घटनास्थल का दौरा किया लेकिन, शुक्रवार को बारिश हो जाने के कारण कुछ खास सबूत पुलिस के हत्थे नहीं लग पाए। वार्ड नंबर एक कृष्णानगर हमीरपुर में शातिरों ने शुक्रवार दिनदहाड़े एक घर में घुसकर करीब साढ़े तीन लाख के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने अध्यापक दंपती के घर चोरी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर सदर में की है। शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। इसी कड़ी में शनिवार को सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई लेकिन, अभी कुछ खास सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पीड़ित परिवार के मुखिया का नाम संजीव कुमार है। वह और उनकी पत्नी शिक्षक हैं। जब वह स्कूल गए हुए थे तो चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। उधर, हमीरपुर थाना के प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल का मुआयना किया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। अभी चोरों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें