फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटी सिरमौर बालिए....पर बच्चों ने मचाई धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को न्यू गुरुकुल कैंपस पक्का भरो में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। इसमें बच्चों ने डूगे नालुए, नाटी सिरमौर बालिये..., तू मेरा कर्मा..., गुजराती-राजस्थानी नृत्य, गोविंदा डांस, मेरा रंग दे बंसती चोला, तेरे गुट नू कड़ा सरदारनिये, गिद्दा आदि प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालक कनिका, सोनल, पुष्पेंद्र और अंकिता रहे। समारोह में ऊर्जा, अर्शिया, दिशा, आंचल, साक्षी, कनिका, प्रिया, मोनिका, नैंसी, देवेश कुमार, अजय ठाकुर, अमित, नितिश, ईशा, सोनल, अक्षिता, कृतिका, साहिल, वंशिका, इशिका, ललित, रमन सिंह, अभय, गौरभ शर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें