फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार सभा चमनेड़ की अनूठी पहल, बच्चों को पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम सुधार सभा चमनेड़ ने साप्ताहिक नैतिक शिक्षा कक्षा की शुरुआत कर बच्चों को नैतिक शिक्षा देने के लिए एक अनूठी पहल की है। इस कड़ी में सुधार सभा के सहयोग से क्षेत्र के बच्चों को हर रविवार को नैतिकता का पाठ गांव के बिलकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पढ़ाया जाएगा। इस एक घंटे की कक्षा के लिए हर सप्ताह किसी विद्वान, सेवानिवृत्त अधिकारी और समाज सुधार के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को बतौर संसाधन व्यक्ति बुलाकर बच्चों को नैतिकता, देश प्रेम, समाजसेवा, नशे के दुष्प्रभाव, बड़ों का आदर करना आदि के बारे में शिक्षा दी जाएगी। रविवार को इस मुहिम की शुरुआत के तहत ग्राम सुधार सभा चमनेड़ के मुख्य सलाहकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत सेवानिवृत्त कला अध्यापक दुर्गा दास, सुनील कुमार, संजीव कुमार, मदन धीमान, पवन कुमार ने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। इस मुहिम की शुरुआत में रविवार को क्षेत्र के करीब 80 बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अभिभावकों ने सुधार सभा की इस पहल की सराहना की है। सेवानिवृत्त अध्यापक दुर्गा दास ने कहा कि पहले दिन बच्चों को अनुशासन में रहने, अपने से बड़ों का सम्मान करने, अपने माता-पिता का कहना मानने और नशे से दूर रहने की शिक्षा दी गई। अगले रविवार को किसी विशेष वक्ता को इस नैतिक शिक्षा की कक्षा में बुलाया जाएगा और बच्चों को शिक्षित किया जाएगा ताकि, आज के युग में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट्स सहित नशे में संलिप्त हो चुकी पीढ़ी को सुधारा जाए। इस कक्षा का आयोजन हर रविवार को दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजे तक होगा। जिसमें विद्वान या अलग-अलग क्षेत्रों में सफल हुए व्यक्ति बच्चों को उपदेश देंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें