हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते हमीरपुर पब्लिक स्कूल मेें शुक्रवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि रोटरी के गवर्नर सुनील नागपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने स्कूल का वार्षिक विवरण दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ की गई। इसके बाद मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसमें शिवम, ओजस, आयुष, रिया, आस्था, आर्ची, अंशिका, शाइना, याशिका, स्पर्श ठाकुर, सात्विक शर्मा, तमन्ना, सांची, आकृति, सृष्टि शर्मा, वेदांत शर्मा, अनुष्का शर्मा, सोनल, गारगी, आदित्य पटियाल, वंशिका कंवर, विभव शर्मा, अनाहिता, नंदनी, श्रेया धीमान, मोहित, गौरव, गूंजन, इशिका, महक जसवाल, वंशिका शर्मा, तमन्ना गुप्ता, अंकिता शर्मा, स्वाति और कृतिका को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब हमीरपुर की ओर से स्कूल रोटरी इंटरेक्ट क्लब के सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ अशोका सदन को प्रथम और टैगोर सदन को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें हन्नी-बन्नी, छूना है आसमां, पापा मेरे पापा, भंगड़ा, नाटी और नाटक प्रस्तुत का खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।