हमीरपुर। पौंग एरिया में अब पर्यटक साइकिल लेकर घूम सकते हैं। वन्य जीव विभाग ने इस बार पर्यटकों के लिए 20 साइकिलें खरीदी हैं। पर्यटक इन साइकिलों पर पौंग क्षेत्र का सुबह से लेकर शाम तक भ्रमण कर सकते हैं। डिमांड को देख विभाग साइकिलों की संख्या में बढ़ोतरी भी कर सकता है। पौंग में इससे पहले विभाग की ओर से पर्यटकों के लिए साइकिल जैसी कोई सुविधा नहीं दी गई थी।
पौंग एरिया में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इससे पहले विभाग की ओर से पर्यटकों के लिए ऐसी सुविधा प्रदान नहीं की गई थी। नवंबर माह में शुरू होने वाले पर्यटक सीजन में पर्यटकों को यह सुविधा मिल जाएगी। साइकिल से पौंग एरिया प्रदूषित भी नहीं होगा और मेहमान परिंदों को किसी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं होगी। पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान के लिए विभाग ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में वन्य जीव मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने कहा कि इस बार पौंग एरिया में पर्यटकों को घूमने के लिए 20 साइकिलें खरीदी गई हैं। डिमांड को देख और भी साइकिलें उपलब्ध करवाई जाएंगी।