फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरा में गिरी बिजली, भड़ोली में पेड़ से मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नादौन/सुजानुपर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के गांव चबूतरा में बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। वीरवार रात को बारिश के दौरान केसरी देवी पत्नी घुंघर राम के मकान पर बिजली ने कहर बरपा दिया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में परिवार का कोई सदस्य नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दो हजार रुपये की फौरी राहत दी है। तहसीलदार अशोक पठानिया का कहना है कि हलका पटवारी को नुकसान का जायजा लेने भेजा गया। पीड़ित परिवार को दो हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। वहीं, उपमंडल नादौन मुख्यालय के साथ लगते भड़ोली गांव में वीरवार देर रात बारिश और अंधड़ से लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। वीरवार रात करीब 9 बजे भड़ोली के वार्ड-1 में इस बारिश और अंधड़ से रमेश चंद गिल के मकान की छत पर लगा सोलर गीजर धराशायी हो गया। वहीं पानी की टंकी सहित पेयजल पाइपें भी उखड़ गईं। इस घटना में उसकी पशुशाला और घर पर एक भारी भरकम पेड़ भी गिर गया। इस घटना में लगभग दो लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। रमेश चंद गिल ने बताया कि उनका परिवार रात को भोजन करने के बाद उठा ही था कि आंधी ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया। गनीमत रही कि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस क्षेत्र में तूफान से करीब आधा दर्जन पेड़ धराशायी हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम ज्वालामुखी राकेश शर्मा ने हलका पटवारी को तुरंत नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें