फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर थाने पहुंची बाल स्कूल मैदान में प्रेमी जोड़ों की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वॉयज के खेल मैदान में प्रेमी जोड़ों के बैठने की शिकायत फिर पुलिस के पास पहुंच गई है। मंगलवार को शहर के कुछ लोगों ने प्रेमी जोड़ों के मैदान में बैठने की शिकायत पुलिस में की। शिकायत पर जब पुलिस मैदान में पहुंची तो करीब आधा दर्जन प्रेमी जोड़े मैदान के स्टेडियम में बैठे थे। इस पर पुलिस को देखकर कुछ जोड़े तो वहां से भाग गए लेकिन, एक जोड़ा पुलिस के हाथ चढ़ गया। जिसे स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर थाने लाया गया।
विज्ञापन

करीब पांच महीने पहले इसी मैदान में एक प्रेमी जोड़ा अश्लील हरकतें करता हुआ पकड़ा गया था। उस समय युवक की स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई की थी। इसी मारपीट की वजह से शहर के कुछेक दुकानदारों ने पुलिस में ऐसी शिकायत दी। ताकि कोई मारपीट न हो और पुलिस अपने तरीके से कार्रवाई करे। थाना प्रभारी राजीव गौतम का कहना है कि शहरवासियों की शिकायत के आधार पर पुलिस मैदान के पास गई थी, लेकिन कोई भी अश्लील हरकतें करता हुआ नहीं पकड़ा गया। इस पर पुलिस ने युवक युवती को समझाकर और भविष्य में इस तरह नहीं बैठने की चेतावनी देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें