हमीरपुर। प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने नवनियुक्त शिक्षा निदेशक से संघ की मांगों को पूरा करने की मांग की है। संघ ने पीजीटी के बजाय स्कूल प्रवक्ता पदनाम करने की जोरशोर से आवाज उठाई है। इसके साथ ही अमरजीत शर्मा को उच्चतर शिक्षा में निदेशक के पद का कार्यभार संभालने पर बधाई दी है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष रत्नेश्वर सलारिया, प्रदेश महामंत्री यशवीर जंवा, अध्यक्ष कोर कमेटी केवल ठाकुर, प्रदेश वित्त सचिव मोहिंद्र गुप्ता, प्रदेश प्रेस सचिव विकास धीमान, प्रधान जिला बिलासपुर संजीव शर्मा, प्रधान जिला मंडी कमल किशोर, प्रधान जिला कुल्लू मनोज, प्रधान जिला कांगड़ा प्रदीप धीमान, प्रधान जिला ऊना मोहन लाल शर्मा, प्रधान जिला चंबा ललित पुरी, प्रधान जिला शिमला राकेश कुमार, प्रधान जिला सोलन दर्शन लाल, महामंत्री जिला हमीरपुर रवि शर्मा, हरिमन शर्मा विक्रम वर्मा, विनोद शर्मा, दलजीत चौहान, संदीप डढवाल ने कहा कि शीघ्र ही उनके संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश्वर सलारिया के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक से उनके कार्यालय में मुलाकात करेगा। शिक्षा निदेशक को संघ की लंबित मांगों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। जिनमें मुख्य अध्यापकों और प्रधानाचार्यों के खाली पड़े पदों को भरने, पीजीटी का पदनाम पूर्ववत प्रवक्ता करने, पूर्व सैनिकों के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को अक्षरश: लागू करवाने, स्कूल प्रवक्ता की वरिष्ठता सूची को संशोधित करवाने, नियुक्ति की प्रथम तिथि से प्रवक्ता को 5400 का ग्रेड पे दिलाना शामिल रहेगा।