फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय शर्मा बने एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा महासचिव अजय शर्मा को कृषि उपज मंडी समिति का सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार शाम साढ़े तीन बजे उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा की अध्यक्षता में एपीएमसी चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सरकार की ओर से मंडी समिति के मनोनीत सदस्यों प्रवीण कुमार, प्रकाश चंद, राजेश गौतम, अनिल भाटिया, अजय वशिष्ठ, राकेश ठाकुर, आनंद आदर्श, राजेश कुमार, विनोद पठानिया ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस बैठक में अजय शर्मा को सर्वसम्मति से कृषि उपज मंडी समिति का अध्यक्ष चुना गया। हालांकि एपीएमसी के पद की दौड़ में मंडल भाजपा महामंत्री राजेश गौतम और अनिल भाटिया के अलावा एक अन्य भाजपा पदाधिकारी शामिल थे। लेकिन, जिला के अधिकांश भाजपाइयों का समर्थन हासिल करने में अजय शर्मा कामयाब रहे। मंगलवार को जिला मुख्यालय के परिधिगृह में नए चेयरमैन को लेकर लंबी बैठक चली। पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों ने आखिर में अजय शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी। इसके बाद अजय शर्मा सर्किट हाउस से अपने समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। अजय शर्मा जिला भाजपा महासचिव से पहले जिला भाजपा मीडिया प्रभारी समेत संगठन में अहम पदों पर रह चुके हैं। इससे पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस पद पर प्रेम कौशल रह चुके हैं। लेकिन, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें इस पद से हटना पड़ा। करीब छह माह से यह पद खाली चल रहा था। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, बलदेव शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव विजयपाल सोहारू, भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, देशराज शर्मा, संदीप भारद्वाज, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभयवीर लवली और मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें