फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिट गांव में करंट लगने से महिला हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन में चल रहे पेयजल संकट के कारण एक महिला मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बची। पानी के टैंकर से घर की टंकियों में पानी लिफ्ट करने के लिए टुल्लू पंप लगाते समय महिला को करंट लग गया। जिससे ग्राम पंचायत चिल्लियां के रिट गांव में करंट लगने से एक महिला घायल हो गई। महिला को बेहोशी की हालत में नादौन अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जहां उसका उपचार चल रहा है। संतोष कुमारी पत्नी जोगेंद्र कुमार के परिजनों ने कहा कि उन्होंने अपना घर गांव से कुछ दूरी पर बनाया है। उन्होंने बुधवार सुबह पानी का टैंकर मंगवाया था। इसके लिए संतोष कुमारी टुल्लू पंप लगा रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह घायल हो गई। उपस्थित लोगों ने महिला को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में नादौन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बीएस राणा ने कहा कि महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि अब महिला की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें