फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने गोदामों से भरे

विज्ञापन
sample test
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिले के सिविल सप्लाई गोदामों से खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल भरे। विभाग ने सैंपल को भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग कार्रवाई करेगा। अगर कोई सैंपल फेल हुआ तो गोदाम के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के निरीक्षकों ने जिला के गोदामों का निरीक्षण कर आटा और दालों के सैंपल भरे। विभाग ने इन आठ सैंपल में से पांच सैंपल आटे के और तीन सैंपल दालों के भरे हैं। दालों में मलका मसूर, उड़द और चना दाल शामिल हैं। विभाग ने इन दालों और पांच आटे के सैंपल भरकर लैब को जांच के लिए भेज दिए हैं। अब जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। विभाग के निरीक्षक जिला के लोगों को उचित गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर गोदामों का निरीक्षण कर सैंपल भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार लोग आटे की गुणवत्ता का लेकर विभाग के पास शिकायत करते रहते हैं। इस कारण विभाग जिला के गोदामों से सबसे ज्यादा आटे के सैंपल भर रहा है। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान का कहना है कि विभाग ने जिला के गोदामों से आठ सैंपल भरे हैं। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें