फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला की दो पंचायतें हुईं बीपीएल मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की दो पंचायतें बीपीएल मुक्त
विज्ञापन

पटलांदर और पुतड़ियाल पंचायत में नहीं रहा कोई गरीब
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर/रंगस (हमीरपुर)। जिले की दो ग्राम पंचायतें पटलांदर और पुतड़ियाल बीपीएल मुक्त हो गई हैं। इससे पहले जिले की तीन पंचायतें बल्ह बिहाल, टीहरा और देई का नौण बीपीएल मुक्त हुई हैं। पुतड़ियाल में रविवार को आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधान उर्मिला देवी, सचिव सतीश, सीडीपीओ नोडल ऑफिस जीत सिंह और ब्लॉक की तरह से सुपरीवाइजर प्रदीप सिंह पठानिया उपस्थित रहे।
पंचायत में 536 परिवारों के राशन कार्ड हैं। इनमें से 83 परिवार पहले बीपीएल में थे। ग्राम सभा के बाद परिवारों को मानकों पर खरा न उतरने के कारण बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया। इसके बाद ग्राम सभा में प्रधान ने प्रस्ताव रखा कि पंचायत को बीपीएल मुक्त घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम सभा सदस्यों ने विचार विमर्श कर सभी के समक्ष प्रस्ताव को 85 फीसदी से 15 फीसदी अनुपात में बहुमत से पास किया। इसके बाद पंचायत को बीपीएल मुक्त घोषित किया गया। वहीं ग्राम पंचायत पदलांदर में आम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता एसडीएम वीरेंद्र शर्मा ने की। आम सभा में पंचायत को गरीबी मुक्त घोषित किया गया। पंचायत प्रधान शर्मिला ने कहा कि यह इस पंचायत के बाशिंदों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंचायत की यह उपलब्धि और पंचायतों के लिए भी मार्गदर्शक का कार्य करेगी। शर्मिला राणा ने लोगों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए समस्त पंचायत वासियों को बधाई दी। इस मौके पर रणवीर, प्रदीप, कमर सिंह, रतन चंद, निर्मल सिंह, सुभाष, सीमा, शकुंतला, रीता देवी, मस्तान सिंह, बृज लाल, रमेश चंद, वीना देवी, निशा देवी सहित 170 लोग मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें