फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक नरेंद्र ने छेड़ा डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
भोटा चौक से गांधी चौक हमीरपुर तक जगह-जगह पर लोगों से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर।

विज्ञापन

भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर ने फिर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को उन्होंने भोटा चौक से गांधी चौक हमीरपुर तक जगह-जगह पर लोगों से मुलाकात की और लोगों का आभार जताया। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि इलाके की सभी समस्याओं को शीघ्र निपटाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडल भाजपा महामंत्री राजेश गौतम, हरीश गौतम व पार्षद अनिल सोनी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर नगर परिषद ने बांटे लड्डू
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के जन्मदिवस पर शनिवार को हमीरपुर में भी लड्डू बांटे गए। नगर परिषद हमीरपुर की अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज, पार्षद अश्विनी कुमार शर्मा और दडूही की प्रधान ऊषा बिरला समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर युवा और ऊर्जावान हैं, वह पूरे प्रदेश का एक सामान विकास करेंगे। हालांकि जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने पर हमीरपुर में इससे पहले कोई जश्न नहीं मनाया गया। जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्रति अभी भी गहरी आस्था है। उनके सुजानपुर सीट से चुनाव हारने के बाद पूरे प्रदेश से लोग उनसे मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें