फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मटमैले पानी की सप्लाई, लोग भड़के

विज्ञापन
लोगों ने आईपीएच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
नगर परिषद हमीरपुर में वीरवार दोपहर को मटमैले पानी की आपूर्ति हुई। गंदला पानी आने से शहर के लोगों ने रोष प्रकट करते हुए आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शहरवासियों विजय शर्मा, अशोक ठाकुर, अश्वनी शर्मा, अंकुश सोनी और सुरेश शर्मा ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उनके नलों से मटमैला पानी आना शुरू हो गया। करीब आधा घंटा की सप्लाई के बाद भी स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहरवासियों ने कहा कि पानी इतना गंदा था कि इसे कपड़े धोने के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सका। इस तरह के पानी के सेवन से बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आजकल अस्पतालों में डायरिया समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की पहले ही काफी भीड़ है।
विज्ञापन


लोगों ने आईपीएच विभाग से पानी को सही तरीके से फिल्टर करने की गुहार लगाई है। विभाग ने मटमैले पानी की सप्लाई से इंकार करते हुए इतना जरूर माना कि डोडरू गांव में विभाग की मेनपाइप क्षतिग्रस्त हुई थी। इसे वीरवार को दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग हमीरपुर के एसडीओ राकेश गर्ग ने कहा कि डोडरू में विभाग की मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त थी, जिसे वीरवार को ठीक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्ट्रेशन के बाद ही शहर में पानी की आपूर्ति होती है। एसडीओ ने कहा कि शहर में गंदे पानी की समस्या की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें