फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियाटी में गाय को टक्कर मार फरार हुआ ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा के साथ लगते नियाटी गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने लावारिस गाय को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण घायल गाय हाईवे पर गिर गई जिस कारण हाईवे पर पंद्रह मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर उसका उपचार करवाया तथा घटना की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी।
विज्ञापन

रंगस के साथ लगते नियाटी गांव में हाईवे पर मंगलवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क से गुजर रही गाय को टक्कर मार दी। जिस कारण गाय के गले के पास गहरी चोटें आई है। घायल गाय पंद्रह मिनट तक सड़क में पड़ी रही। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गाय को सड़क से हटाया व उसका उपचार करवाया। यातायात प्रभावित रहने से वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पंचायत प्रधान उर्मिला देवी का कहना है कि लोगों ने फोन पर घायल गाय के बारे में सूचना दी। इसके उपरांत घटनास्थल पर जाकर गाय को उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें