भाषण प्रतियोगिता में पूनम ठाकुर प्रथम
बड़ा(हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में राज्य महिला आयोग ने महिला सशक्तीकरण एवं संरक्षण विषय पर भाषण, निबंध एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. बीके जुनेजा ने किया। भाषण प्रतियोगिता में पूनम ठाकुर ने प्रथम, स्मृति ने द्वितीय तथा संचित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में रिया शर्मा ने प्रथम, अक्षय शर्मा ने द्वितीय तथा दीपाली शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, अभिषेक ठाकुर ने द्वितीय तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में डॉ. चंदन भारद्वाज, सरोज कंवर, ज्योत्सना, डॉ. रीतिका, रुचि, डॉ. अमित सहगल, रविकांत तथा हेमलता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।