आईटीआई हमीरपुर में प्रशिक्षण शिविर के दौरान हेयर कटिंग के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षक।
हमीरपुर। आईटीआई हमीरपुर में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। शिविर में कॉस्टमेटिकलॉजी के प्रशिक्षुओं को विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं।
शिविर में नांदी फाउंडेशन साउथ इंडिया और लारेल कंपनी की ओर से प्रशिक्षुओं को ब्यूटी फॉर ए बेटर लाइफ के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर हेयर स्टाइल, हेयर कटिंग और हेयर कलरिंग के बारे में जानकारी दी। ट्रेनर तनुजा शर्मा ने 51 प्रशिक्षुओं को ब्यूटी पार्लर की बारीकियों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने शिरकत की प्रमाणपत्र प्रदान किए। तनुजा शर्मा ने कहा कि कॉस्मेटिक ट्रेनिंग आने वाले समय के लिए एक महत्वपूर्ण रोजगार का साधन बन सकती है। इससे लोग स्वरोजगार के रूप में भी अपना सकते हैं।
वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहा है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वह पूरी लग्न के साथ इस कार्य को सीखें, ताकि आने वाले समय में आप आत्मनिर्भर बन सकें।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने कहा कि आईटीआई हमीरपुर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय विभिन्न सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, जिसमें प्रशिक्षुओं को उनके कार्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाती है।