फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिविर में 51 ने किया रक्तदान, 100 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Sat, 25 Oct 2025 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांधी चौक हमीरपुर में सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर रक्तदान करते युवा। -संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर शुक्रवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य सेवा और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई। स्वास्थ्य शिविर में आम लोगों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श और जांच की सुविधा मिली। इस अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक महिला संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पूरा गांधी चौक पारंपरिक लोकगीतों और हिमाचली धुनों से गूंज उठा।
इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर और विजय अग्निहोत्री, प्रदेश भाजपा सचिव वंदना योगी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी ठाकुर एवं सुमन चौहान, हमीरपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन कपिल सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को बांटे फल और कंबल
सुजानपुर (हमीरपुर)। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर जिले में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच फल और कंबल वितरित कर उनके स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के सदस्यों ने नागरिक अस्पताल हमीरपुर और सुजानपुर में मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए। वहीं, दरिद्र नारायण वृद्ध आश्रम हमीरपुर और बाल आश्रम सुजानपुर में कंबल बांटे गए। इस अवसर पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें