फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सांसद अनुराग के जन्मदिवस पर 50 यूनिट रक्त एकत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच शिविरों में लगभग 213 लोगों की स्वास्थ्य जांच, अस्पताल में फल बांटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर के 50वें जन्मदिवस पर वीरवार को गांधी चौक पर रक्तदान शिविर भाजयुमो हमीरपुर के अध्यक्ष कपिल शामा की अध्यक्षता में लगाया गया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री अजय रिंटू, जिला सचिव विनोद ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। ग्राम पंचायत मोरसू गांव चुआण में जनता के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की बड़सर टीम (कृतिका, मीनाक्षी, राजेश) ने डॉ. अंजू के नेतृत्व में जनता के स्वास्थ्य जांच की शिविर के दौरान बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और जिला परिषद वार्ड करेर से सदस्य राजेश कुमार भी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत पनोह में 31, राजकीय प्राथमिक विद्यालय समीरपुर में 52 बच्चों के ब्लड ग्रुप की जांच और स्वास्थ्य जांच की। नादौन टीम ने ग्राम पंचायत कलूर में 38 और भोरंज विधानसभा की ग्राम पंचायत दरब्याड़ में 47 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य जांच शिविरों में लगभग 213 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। 75 लोगों की रक्त जांच भी की गई।
विज्ञापन




भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस विधायक तो खूब लगे ठहाके
गांधी चौक पर भाजपा के कार्यक्रम में अचानक कांग्रेसी विधायक कैप्टन रंजीत राणा पहुंच गए। गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान यहां से गुजर रहे सुजानपुर के कांग्रेस के विधायक कैप्टन रंजीत राणा कुछ देर के लिए रुक गए। करीब 5 मिनट के लिए वह यहां पर रुके तो भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खूब ठहाके लगे। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे। कांग्रेस से चुनाव लड़ने से पूर्व वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहे हैं और धूमल परिवार के करीबी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें