फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण को पांच लाख, डंगा के लिए दिए 75 हजार

Thu, 28 Jul 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
विज्ञापन
panchayat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने वीरवार को सुजानपुर हलके की आधा दर्जन पंचायतों में जनसमस्याएं सुनीं और उनके निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


घनाल में जन समस्याएं सुनते हुए कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश की जनता से छलावा करके वह सत्ता में आए हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय जो दालें 40-50 रुपये प्रति किलो थीं,  वे आज 150-200 रुपये मिल रही हैं।

राणा ने चबूतरा पंचायत के स्वाहल में डंगे के निर्माण के लिए 75 हजार, खनौली पंचायत के महेश क्वाल महिला मंडल भवन निर्माण के लिए दो लाख, मत्ती टिहरा पंचायत के घरयाणा जस्वाला महिला मंडल भवन निर्माण के लिए दो लाख, झनिक्कर गांव में सराय भवन के निर्माण के लिए एक लाख, टौणी देवी अस्पताल के लिए दो सोलर लाइटें, डेरा पंचायत के टिक्कर में एक सोलर लाइट, पंचायत पटलांदर के चमारड़ी के लिए एक सोलर लाइट सरकार से स्वीकृति के बाद आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें