फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में आज पहुंचेगा 49 क्विंटल मक्की के आटे का स्टॉक

Sun, 05 Jan 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी महीने से उपभोक्ताओं को मिलना शुरू होगा मक्की का आटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला हमीरपुर के डिपुओं में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को इसी माह से मक्की का आटा मिलना शुरू हो जाएगा। सिविल सप्लाई हमीरपुर के पास मक्की के आटे का स्टॉक रविवार को पहुंच जाएगा।
प्रथम फेज में करीब 49 क्विंटल मक्की का आटा आएगा। यदि रुझान अधिक रहा तो और आटे की मांग की जाएगी। एक और पांच किलो की पैकिंग में मक्की का आटा उपलब्ध करवाया जाएगा। एक किलो की पैकिंग बाला आटा 50 रुपये और पांच किलो की पैंकिंग बाला आटा 250 रुपये में मिलेगा। प्राकृतिक खेती में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना के तहत दस जिलों से मक्की की खरीद का कार्य किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के लगभग 1508 किसानों से 3905 क्विंटल प्राकृतिक मक्का की खरीद की गई जिसमें जिला हमीरपुर में 53.36 क्विंटल प्राकृतिक मक्का खरीदा गया। इस मक्का को उगाने में न तो कीटनाशक डाला गया और न ही खाद डाली गई। अब इसी महीने से मक्की के आटे को उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। जिला हमीरपुर में 1,48,039 राशन कार्डधारक हैं, जबकि 310 के करीब डिपो हैं।
विज्ञापन

कोट

इसी महीने उचित मूल्य की दुकानों में मक्की का आटा उपलब्ध करवाया जा रहा है। रविवार को मक्की के आटे का स्टॉक पहुंच जाएगा। उसके बाद इसे डिपुओं में भेज दिया जाएगा। एक किलो मक्की के आटा का कीमत 50 रुपये है।
-संजीव वर्मा, एरिया प्रबंधक, सिविल सप्लाई हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें