फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 49 और कोरोना पॉजिटिव, 363 पहुंचे सक्रिय मामले

विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में मास्क लगाकर अपने गंत्वय जाते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को बड़सर के जमली गांव के दस लोगों समेत सोमवार को 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 29 आरटीपीसीआर टेस्ट में और 20 रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कुल मामलों की संख्या 3718 हो गई है। इनमें से 363 मामले एक्टिव हैं जबकि 3301 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

53 की कोरोना से मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 239 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से बड़सर के गांव काथला के तीन लोग 59 वर्षीय महिला, चार वर्षीय बच्ची और 32 वर्षीय महिला, गलोड़ के गांव काही दी बल्ह की 56 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय व्यक्ति, ग्वालपत्थर क्षेत्र के गांव कसरोआ का 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव मंगुल का 55 वर्षीय व्यक्ति, पनयाली का 55 वर्षीय व्यक्ति, अमरोह का 48 वर्षीय व्यक्ति और 45 वर्षीय महिला, टिल्लू का 46 वर्षीय व्यक्ति, मकतेरी की 17 वर्षीय लड़की, मोरसू का 28 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर में कार्यरत 41 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णानगर हमीरपुर की 46 वर्षीय महिला, अणु कलां की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला, टौणी देवी क्षेत्र के गांव झोखर की 42 वर्षीय महिला और गांव सपनेहड़ा की 28 वर्षीय महिला शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर में भी 60 वर्षीय महिला और 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। वहीं आरटीपीसीआर टैस्ट में बड़सर के गांव जमली के 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा मैहरे की 40 वर्षीय और 37 वर्षीय दो महिलाएं, भोरंज के भुक्कड़ क्षेत्र के गांव बजौरा का 67 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 59 वर्षीय महिला, हीरानगर हमीरपुर की 13 वर्षीय लड़की, हमीरपुर में कार्यरत 39 वर्षीय और 43 वर्षीय दो व्यक्ति, कैहरवीं का 25 वर्षीय युवक, कलौहण का 69 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, कोटला का 66 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, रामनगर हमीरपुर का 29 वर्षीय व्यक्ति, बड़ू की 55 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर चार का 42 वर्षीय व्यक्ति, अणु कलां की 47 वर्षीय महिला, भिड़ा क्षेत्र के गांव छातर की 65 वर्षीय महिला, गांव लफराण की 49 वर्षीय महिला और गांव कलूर का 50 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। इनके अलावा एक 71 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 59 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें