फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नगर परिषद में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 45 लाख

Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में विभिन्न विकास कार्यों पर 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे लेकर नगर परिषद ने योजना को अमलीजामा पहनाते हुए चरणबद्ध तरीके से कार्य शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर की ओर से अक्तूबर माह में विकास कार्यों को लेकर के 45 लाख रुपये खर्च करने की रूपरेखा तैयार की गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के चलते कारण कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई थीं।
भाजपा समर्थित पार्षदों ने विकास कार्य ठप रहने पर शहर में धरना-प्रदर्शन के अलावा कई तरह की बयानबाजी की थी। आचार संहिता हटने के बाद नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कर चरणबद्ध तरीके से वार्डों में कार्य शुरू करवा दिए हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते सभी नौ वार्डों में पांच पांच लाख रुपये की लागत से प्रथम चरण में कार्य शुरू होंगे। जिसमें सभी वार्डों में डंगों, रास्तों, नालियों को किया जाएगा पक्का करने का कार्य किया जाएगा। इस बारे मेंं नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शहर के विकास को लेकर नगर परिषद तत्पर है तथा विकास कार्य को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें