फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनावों में 44 उम्मीदवार मैदान में उतरे

Thu, 07 May 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला में नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही चुनावी अखाड़े में उतरने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। जिले में दोनाें नगर निकायों नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में 44 उम्मीदवार मैदान में भाग्य आजमाने के लिए डट गए हैं।
विज्ञापन

सुजानपुर नगर परिषद में 29 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जबकि नगर पंचायत भोटा में 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड सदस्य के चुनावों को लेकर नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया, जबकि 29 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
कुल नौ वार्डों में दो वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों में सीधी टक्कर है, जबकि वार्ड नंबर नौ में भाजपा की आजाद उम्मीदवार से मुकाबला होगा। यहां कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार में दो कांग्रेस समर्थक के मैदान में आने से कांग्रेस ने किसी को भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वार्ड नंबर दो शहर में हॉट सीट बन गया है, यहां पर तीन दिग्गज चुनाव में उतरे हैं।

वार्ड नंबर कांग्रेस भाजपा
एक रमेश चंद बलविंद्र सिंह
दो मनोज ठाकुर सरवन सिंह
तीन ज्योतिका ठाकुर तिलक राज
चार कोई नहीं कमलेश चौधरी
पांच अनीता कुमारी शिवानी ठाकुर
छह बिंदू शर्मा अनीता मेहरा
सात नीलम धीमान मधु कुमारी
आठ सीमा सरोज ज्योति शर्मा
नौ कोई नहीं मीनाक्षी महाजन





ये हैं आजाद उम्मीदवार

वार्ड नंबर दो से मनीष गुप्ता, वार्ड नंबर तीन कुसुम और मनोज, वार्ड नंबर चार से राजेश, अमन, संजय, विनय और जोगिंद्रा, वार्ड नंबर पांच से प्रिया, वार्ड नंबर छह से प्रोमिला और बिंदीया ठाकुर, वार्ड नंबर आठ से बीना धीमान और वार्ड नंबर नौ सरिता जैन मैदान में डटे हैं। इसके अलावा नगर पंचायत भोटा से संजय धीमान आजाद उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें