फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऊखली पंचायत में आयोजित शिविर में 423 यूनिट रक्त जुटाया

Mon, 25 Aug 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ऊखली में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सांसद अनुराग ठाकुर एवं अन्य नेता। पार्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ऊखली के तहत आने वाले गौटा गांव की दिवंगत बसंती देवी की पहली पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में 423 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ।
रक्तदान शिविर से यहां मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में चल रही रक्त की कमी दूर हुई है, वहीं बिलासपुर के बड़े स्वास्थ्य संस्थान एम्स के ब्लड बैंक को भी भर दिया है। दिवंगत बसंती देवी की पहली पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनके पुत्र ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में 423 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य महकमे की दो टीमें दिनभर रक्तदान करवाने की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी रहीं। रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर भी पहुंचे।

ऊखली में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सांसद अनुराग ठाकुर एवं अन्य नेता। पार्टी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें