हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में बुधवार को विश्व श्रमिक दिवस और विश्व कृमि मुक्त दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के सभी 19 वर्ष तक की आयु के सभी छात्रों को एलवेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। इस आयोजन में विद्यालय की नर्स कुमारी मीनाक्षी व कुमारी अंजलि के अतिरिक्त कोआर्डिनेटर शशि बाला का भी विशेष सहयोग रहा। दूसरी ओर विशेष प्रार्थना सभा में विश्व श्रमिक दिवस मनाया गया। हिंदी की अध्यापिका मधु और विज्ञान की अध्यापिका अंजना ने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के बारे में जानकारी दी।
कक्षा दूसरी के छात्रों ने लघु नाटिका के रूप में सभी व्यवसायों और श्रमिकों को बराबर महत्व देने का संदेश दिया। कक्षा छठी और दसवीं के छात्राओं की समूहगान प्रस्तुति भी सराहनीय रही। इस आयोजन में संगीत विभाग की अध्यापिका कुमारी रुचिका, मनोज कुमार, कमल शर्मा और संतोष का भी विशेष योगदान रहा। वहीं, विद्यालय में मई माह स्मार्टनेस चैलेंज के रूप में मनाया जाएगा। इसका शुभारंभ करते हुए कविता ने बताया कि सभी छात्रों को उठने, बैठने, खाने, पीने, चलने, बोलने, कपड़े पहनने इत्यादि में स्मार्ट तरीकों का समावेश करना है। माह के अंत में तीनों बैंड में बेस्ट स्मार्ट छात्र और बेस्ट स्मार्ट कक्षा घोषित की जाएगी, जिन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। स्मार्टनेस चैलेंज के लांचिंग में इवेंट मैनेजर पूजा ठाकुर, कोआर्डिनेटर कंचन लखनपाल और कविता का विशेष सहयोग रहा।