फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान में शराब पीने वालों पर होगी कार्रवाई : एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानुपर (हमीरपुर)। सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने व्यापार मंडल सुजानपुर के साथ बैठक का आयोजन किया। इसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मंजीत जंवाल, राज्य प्रतिनिधि विनोद ठाकुर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने सुजानपुर थाने का कार्यभार संभाला है, ऐसे में सुजानपुर व्यापार मंडल के साथ उनका सहयोग रहेगा और वह शहर के सभी व्यापारी वर्ग से सहयोग का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने थाना प्रभारी को सुजानपुर में अब तक पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिसमें मुख्य रूप से सुजानपुर मैदान में रात्रि के समय खुले में शराब पीने वालों पर नकेल लगाने, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने, शहर में वाहन पार्किंग के लिए उचित स्थल तय करने आदि समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। थाना प्रभारी ने सभी समस्याओं और सुझावों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चौगान में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई जल्द होगी। इस मौके पर व्यापारी आशीष महाजन, जितेंद्र कुमार, सुनील, नीतू गुप्ता, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विमल जैन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें