सलौणी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ में आयोजित राज्यस्तरीय युवा नेतृत्व शिविर और कार्यक्रम अधिकारियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का समापन बुधवार को हो गया है। कार्यक्रम में ऊना, हमीरपुर, सोलन और बिलासपुर जिले के 400 स्वयंसेवियों सहित 70 कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। शिविर के अंतिम दिन राज्यस्तरीय पूर्व परेड शिविर के लिए कुल 38 लड़के और 38 लड़कियों का चयन किया गया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने कालका मंदिर में स्वच्छता अभियान और विभिन्न रैलियों के माध्यम से लोगों को जागृत करने का कार्य किया। शिविर में अनमोल, आयुष कुमार, हैप्पी सिंह, मनोज, अक्षय, विकाश शर्मा, रोनित, अजीत, निखिल, विकास, निखिल, जगमोहन, कर्ण, नीरज, दविंद्र, शुभम, अभिषेक, शिल्पा देवी, नीलम सहित अन्य छात्रों का चयन राज्यस्तरीय पूर्व परेड शिविर के लिए किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जबकि चयनित स्वयंसेवियों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी नरदेव सिंह ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, स्वयंसेवियों और लोगों का धन्यवाद किया।