फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम ने छोड़ा बाण, धूं-धूं कर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी/हमीरपुर। जिलाभर में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बिझड़ी के समीप समताना, नादौन, सुजानपुर, भोरंज, बुमाणा, ठनकरी आदि क्षेत्रों में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। दशहरा उत्सव शिवपुरी धाम समताना में इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दोपहर बाद तीन बजे पूजा अर्चना की गई। शाम सात बजे राम के धनुष से निकले बाण की आग से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन

समताना में रावण का 100 फीट, कुंभकर्ण और मेघनाथ के 70-70 फीट ऊंचे पुतले धूं-धूं कर जलने लगे। वहीं अन्य स्थनों पर भी श्रीराम के बाण के बाद पुतलों का दहन किया गया। समताना में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए दो दर्जन पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। वहीं ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए छह पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए।
समताना में पिछले डेढ़ दशक से मंदिर के पुजारी शेखर सुमन के नेतृत्व में महामृत्युंजय संस्था की ओर से दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, दशहरा महोत्सव से पहले शिवपुरी धाम में नवरात्र में 9 दिनों तक विशेष पूजा अर्चना और साधना शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें दूर दूर से लोग भाग लेने के लिए पहुंचे। महामृत्युंजय संस्था के अध्यक्ष जनक ढटवालिया ने बताया कि दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूजा अर्चना के बाद रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा कि समताना में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समताना में करीब दो दर्जन पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। दशहरे का आयोजन शांतिपूर्वक ढंग से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें