फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस जारी करने के बाद भी ज्वाइन नहीं कर रहे नए कंडक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर में नोटिस जारी करने के बाद भी नए कंडक्टर ज्वाइन नहीं कर पाए हैं। हमीरपुर निगम को पिछले माह 40 कंडक्टर मिले थे। इसमें 8 कंडक्टर ज्वाइन नहीं कर पाए। इन कंडक्टरों के ज्वाइन न करने के बारे में निगम के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि इन कंडक्टरों की जगह और नए कंडक्टरों की व्यवस्था की जाए। कंडक्टरों के ज्वाइन न करने से अन्य कंडक्टरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हमीरपुर निगम को 30 और नए कंडक्टरों की आवश्यकता है। वहीं, कंडक्टर बनने का प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रशिक्षुओं को भी निगम ने हटा दिया है। इससे समस्या और भी बड़ी हो गई है। निगम ने 10 दिन पहले 8 नए कंडक्टरों को ज्वाइन करने के नोटिस जारी किए थे लेकिन, इसके बाद भी कंडक्टर अभी डिपो में ज्वाइन नहीं कर पाए हैं। इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के बस अड्डा इंचार्ज बलवीर का कहना है नोटिस जारी करने के बाद भी 8 नए कंडक्टर अभी ज्वाइन नहीं कर पाए हैं। पहले जिन 30 कंडक्टरों ने ज्वाइन किया था, उसमें भी एक कंडक्टर ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। बलवीर ने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें