फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत भोटा में भाजपा की सेंधमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। पूर्ण बहुमत वाली नगर पंचायत भोटा में अब भाजपा ने सेंधमारी शुरू कर दी है। वार्ड तीन की पार्षद मीरा देवी कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में शामिल हो गई हैं। बता दें कि नगर पंचायत भोटा में कुल सात पार्षद हैं। जिसमें से पहले पांच पार्षद कांग्रेस, जबकि भाजपा और निर्दलीय एक-एक थे। लेकिन कांग्रेस समर्थित पार्षद मीरा देवी के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्षदों का आंकड़ा पांच से घटकर चार पर आ पहुंचा है।
विज्ञापन

निर्दलीय पार्षद भी बीजेपी के होने के चलते भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या नगर पंचायत में अब तीन पहुंच गई है। कांग्रेसी पार्षदों की संख्या चार पर आ टिकी है। जिला भाजपा अब कांग्रेस के एक अन्य पार्षद को बीजेपी में शामिल करने के प्रयास कर रही है। वर्तमान में भाजपा की नगर नगर पंचायत भोटा पर कब्जा करने की मंशा है। जिसके लिए भाजपाइयों ने ताना बाना बुनना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ वार्ड तीन की पार्षद के भाजपा में जाने से कांग्रेसियों की नींद उड़ी हुई है। वर्तमान में नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा है। मीरा देवी के पति विनोद कतना को भाजपा ने अपना शहरी इकाई बूथ अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। वहीं मीरा देवी ने अपने पति की नियुक्ति पर समस्त भोटा भाजपा का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

वहीं हमीरपुर शहरी भाजपा ने गांधी चौक माल रोड की टारिंग करने पर विधायक नरेंद्र ठाकुर का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें