फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध मंदिर में बीस दिनों में चढ़ा 2.97 करोड़ चढ़ावा

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। चैत्र मेलों के दौरान उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में खूब धन वर्षा हुई है। बाबा के भक्त मंदिर में 20 दिनों में 2.97 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ा गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में यह 18.77 लाख रुपये अधिक है।
विज्ञापन

चैत्र मेलों के दौरान देश-विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचते हैं। चैत्र मेलों के दौरान 14 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक मंदिर में 2,97,68395 रुपये चढ़ावा चढ़ा है। जबकि वर्ष 2017 में 20 दिनों में 2,78,91140 रुपये चढ़ावा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया। इसके अलावा मंदिर में सोना 171.600 ग्राम, चांदी 2.323 किलो चढ़ा गई।

पाउंड और डॉलर भी बाबा के चरणों में
यही नहीं, विदेशी करेंसी में इंग्लैंड के 9365 पाउंड, अमेरिका के 4540 डॉलर, यूरो 1320, कनाडा 2755 डॉलर, आस्ट्रेलिया 305 डॉलर, संयुक्त अरब अमीरात के 1791, कुवैत के 58, दक्षिण अफ्रीका के 114, न्यूजीलैंड के 230 के अलावा कतर की करंसी रियाल भी भक्त चढ़ा गए।
विज्ञापन


मंदिर न्यास के चेयरमैन विशाल शर्मा ने कहा कि मंदिर में 20 दिनों में 2.97 करोड़ रुपये चढ़ावा आया है। दावा किया कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है। मेलों के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रखा गया है। श्रद्धालुओं को सराय में ठहरने की व्यवस्था और लंगर की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में साफ-सफाई का बेहतर प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें