फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की चलती बस से गिरकर लोनिवि के बेलदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस से एक यात्री गिर गया। जिसकी अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहारी लाल निवासी गांव कसीरी महादेव, उपमंडल सुजानपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई। बिहारी लाल लोक निर्माण विभाग के जेई सेक्शन चौरी में बेलदार के पद पर कार्यरत था। सोमवार को उसकी लोनिवि के चौरी स्थित सेक्शन कार्यालय में रात्रि ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वह एचआरटीसी की बस में सवार होकर चौरी से अपने घर कसीरी महादेव जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते में अचानक बस की दरवाजा खुल गया और वह बस से नीचे गिर गया। घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल ले जाया रहा था लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस चंडीगढ़-हमीरपुर-सुजानपुर रूट तय करने के बाद सुबह करीब सवा आठ बजे वापस हमीरपुर आ रही थी लेकिन चौरी गांव में रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं हमीरपुर एचआरटीसी बस अड्डा प्रभारी बलवीर सिंह पटियाल ने कहा कि निगम की बस में मंगलवार सुबह सुजानपुर से हमीरपुर वाया चौरी कोट कलंझड़ी आते समय दरवाजा खुलने से एक यात्री बस से गिर गया था। जिसकी बाद में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बलवीर ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस से गिरने के बाद यात्री बिल्कुल ठीक था और उसने लोगों से बातचीत भी की। हो सकता है कि रास्ते में हृदयगति रुकने से उसकी मौत हुई हो। उधर, थाना प्रभारी सुजानपुर श्याम लाल ने कहा कि बस से गिरने से एक यात्री घायल हुआ था, जिसकी बाद में उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें