फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर की टीम ने किया क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित अंडर-23 एक दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम ने पंजाब को 3 विकेट से हराकर मैच में जीत हासिल की। जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इसमें पहले पंजाब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए करण ने 59 रन, एन चौधरी 22, एआरके मल्होत्रा 20, अभिनव शर्मा 37, और अभिजीत गर्ग ने 18 रन बनाए। पंजाब की टीम ने 45.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में जेएंडके की ओर से गेंदबाजी करते हुए पारस ने 4 विकेट, आकाश ने 2, अमन ने 2, मोमिन मनसूर 1 और आकिब नबी ने भी 1 विकेट हासिल किया। जम्मू-कश्मीर की टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अहमद बांडे ने 53 रन, हाजिक 44, फाजिल 59 और आकिब 33 रन बना कर नाबाद रहे। जम्मू-कश्मीर का कुल स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन रहा। पंजाब की ओर से गेंदबाजी करते हुए एन चौधरी ने 2 विकेट, करण कालिया 2, मयंक व निपुण ने एक-एक विकेट हासिल किया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जम्मू-कश्मीर की टीम ने इस मैच को 3 विकेट से जीतकर नाकआऊट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पहली बार आयोजित हुई अंडर 23 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर की टीम ने लगातार 4 मैच जीतकर क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें