हमीरपुर। जिला भर के छात्रों को इस बार 15 मार्च से पहले किताबें मिलेंगी। शिक्षा विभाग पहली से लेकर दसवीं तक के छात्रों को पुस्तकें वितरित करेगा। जिला कार्यालय में किताबें फरवरी माह के अंत तक पहुंचेगी। इसके बाद उपनिदेशक कार्यालय से स्कूलों में आवश्यकता अनुसार किताबें भेजी जाएंगी। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए बच्चों को निशुल्क किताबें दी जाती हैं। जिला कार्यालय में पुस्तकें पहुंचते ही सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंच जाएंगी।
बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इस के लिए शिक्षा विभाग द्वारा नए सत्र के शुरूआत में ही छात्रों को किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों को किताबों के साथ-साथ निशुल्क वर्दी भी मुहैया करवाता है। उधर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर आरसी कटोच का कहना है कि जिलाभर के सभी स्कूलों में छात्रों को 15 मार्च से पहले पुस्तकें दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही कार्यालय में किताबें पहुंचेगी उसके बाद शीघ्र ही स्कूलों में पुस्तकें पहुंचा दी जाएंगी।