बिझड़ी(हमीरपुर)। टीजीटी कला संघ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राज्य चयन आयोग से चयनित 414 टीजीटी कला शिक्षकों को जल्द तैनाती देने की मांग की है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय बरवाल और प्रदेश महासचिव विजय हीर आदि ने कहा कि सरकारी स्कूलों के लिए चयनित 414 टीजीटी कला शिक्षकों को 90 दिन बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। इससे चयनित शिक्षक परेशानी का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुसार मानसून सत्र के तुरंत बाद 414 टीजीटी कला शिक्षकों की प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में नियुक्ति के आदेश जारी होने थे, लेकिन अभी तक नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं।
संघ ने शिक्षा विभाग से बिना देरी किए चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। संवाद