फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालकनाथ के दर्शन

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास की ओर से मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया था। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु कतारों में खड़े हो गए थे। मंदिर में बाबा की आरती के बाद एक-एक करके श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर दर्शन किए। दिनभर मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर में महिलाओं ने चबूतरे से बाबाजी की गुफा के दर्शन किए। शनिवार और रविवार को हिमाचल, पंजाब, दिल्ली व अन्य राज्यों से श्रद्धालु बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन किए पहुंचते हैं। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालु बाबा बालकनाथ की महिमा का गुणगान करते रहे। मंदिर में आरती हॉल व गुफा से लेकर गेट तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। इसकी व्यवस्था करने में न्यास में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। न्यास प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार रात्रि को मंदिर खुला रखा गया था। यात्रियों की लंबीं कतारें लगने शुरू हो गई थीं। शाम 4:00 तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ श्रद्धालु शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक दंडवत करते हुए भी पहुंचे। यातायात को सुचारु रूप से चलाने में पुलिसकर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि शनिवार और रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में मंदिर को 24 घंटे तक खुला रखा गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें