फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निजी होटल की पार्किंग में गाड़ी से चंडीगढ़ की 40 बोतल शराब बरामद

Fri, 06 Feb 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पुलिस की टीम ने एक निजी होटल एवं मैरिज पैलेस की पार्किंग में एक गाड़ी से सेल इन चंडीगढ़ की अवैध रूप से रखी 40 बोतलें 750 (एमएल) बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस की इस वर्ष की यह अब तक की सबसे बड़ी पकड़ी शराब की खेप है। निजी होटल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से शराब बरामदगी के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि इन सवालों पर जांच के बाद ही विराम लग सकेगा।
जानकारी के अनुसार मटौर-शिमला सड़क पर हमीरपुर में बने बाईपास मार्ग पर एक निजी होटल की पार्किंग में एक गाड़ी पार्क थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी में अवैध रूप से दूसरे राज्य से शराब लाई गई है। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो गाड़ी में सेल इन चंडीगढ़ अंकित अंग्रेजी शराब रखी हुई थी।
विज्ञापन

जांच करने पर गाड़ी में 40 बोतलें बरामद हुईं। इस पर पुलिस ने जब चालक से शराब से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि चंडीगढ़ में शराब के दाम हिमाचल से कम हैं, ऐसे में इसे यहां पर बेचने के लिए लाया गया है।
पुलिस ने चालक राघव निवासी भोटा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें