फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल दिवस पर 39 स्कूल होंगे सम्मानित

Tue, 11 Apr 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस पर इस बार जिला के 39 स्कूल सम्मानित किए जाएंगे। इनमें से 36 स्कूलों को ब्लॉक स्तर पर और तीन स्कूलों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन स्कूलों को मिलेगा जिनमें सफाई व्यवस्था उचित होगी। इसके लिए उपायुक्त हमीरपुर मदन चौहान ने दो टीमों को गठन किया है।
विज्ञापन


इन दोनों टीमों में तीन अध्यापक, एक डीआरडीए का प्रतिनिधि और एक पंचायत प्रधान उपस्थिात रहेंगे। टीमें ब्लॉक स्तर पर प्राइमरी, मिडल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण करेंगी। टीमों ने स्कूलों में शौचालय व्यवस्था, परिसर में सफाई, पीने के स्वच्छ पानी की सुविधा, खाना बनाने में स्वच्छता का निरीक्षण किया जाएगा।

सफाई में प्रथम व द्वितीय आने वाले प्रत्येक स्कूल को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर प्राइमरी स्कूलों में से दो स्कूल, मिडल स्कूलों में से दो स्कूल और उच्च व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से दो स्कूलों का चयन किया जाएगा। जिला के छह ब्लॉकों में से 36 स्कूलों का चयन किया जाएगा। इन 36 स्कूलों को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं इन्हीं स्कूलों में से तीन स्कूलों का चयन जिला स्तर पर सम्मान समारोह के लिए किया जाएगा। इनमें से एक प्राइमरी स्कूल, एक मिडल स्कूल और एक उच्च व सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल रहेंगे। इन्हें 15 अप्रैल को बाल स्कूल मैदान हमीरपुर में होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

डीआरडीए उपनिदेशक हमीरपुर संजीत ठाकुर का कहना है कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में तीन स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से एक प्राइमरी, एक मिडल और एक उच्च व सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल रहेंगे। ब्लॉक स्तर पर स्वच्छता के लिए 36 स्कूल नवाजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें